ईस्टर धमाकों की जांच को लेकर कोलंबो कैथोलिक चर्च के प्रमुख असंतुष्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में कोलंबो के कैथोलिक चर्च के प्रमुख कार्डिनल मैलकॉम रंजीत ने 21 अप्रैल को ईस्टर पर हुए धमाकों की मौजूदा जांच को लेकर असंतोष प्रकट करते हुए कहा है कि पहले की छानबीन की तरह इसमें भी आखिर में कुछ निष्कर्ष नहीं निकलेगा। उनका बयान ऐसे वक्त आया है, जब सत्ताधारी गठबंधन के दो धड़े पहले से खुफिया सूचनाएं रहने के बावजूद जानलेवा हमले को रोकने में नाकामी के लिए जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। 

एक मीमाना जिले में रविवार को एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए कार्डिनल ने कहा कि जांच की प्रगति को लेकर उन्हें संदेह है। उन्होंने कहा कि हम जांच से संतुष्ट नहीं हो सकते। पूर्व में कई घटनाओं की जांच की तरह इसमें भी कुछ नहीं निकलने वाला। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने हमले की छानबीन के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनायी है । ईस्टर पर विस्फोटों में 11 भारतीयों सहित 258 लोगों की मौत हो गयी थी और 500 लोग घायल हो गए थे। 

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र