भारत जाने वाले व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे कोलोराडो के गवर्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2019

वाशिंगटन। कोलोराडो के गवर्नर जारेड पोलिस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अमेरिका से भारत जाने वाले एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। डेनवर में अमेरिका भारत व्यापार परिषद द्वारा आयोजित ‘कोलोराडो-इंडिया बिजनेस राउंडटेबल’ में पोलिस ने कहा कि व्यापार प्रतिनिधिमंडल मुंबई, बेंगलुरु और नयी दिल्ली की यात्रा करेगा।

उन्होंने कहा कि कोलोराडो के प्रख्यात कॉरपोरेट अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अक्षय ऊर्जा, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और गतिशीलता जैसे क्षेत्रों में भागीदारी के माध्यम से भारत के साथ व्यापार के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगा। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सहकारी ऊर्जा सहयोग को समर्थन देने के लिए गुजरात और कोलोराडो के बीच अपनी तरह का पहला ऊर्जा संवाद सितंबर 2018 में हुआ था।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?