लोकप्रिय रंगबिरंगा पजल रूबिक क्यूब बनेगा और भी खास, बनायी जाएगी फिल्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

लॉस एंजिलिस। बेहद लोकप्रिय रंगबिरंगा पजल रूबिक क्यूब अब और भी खास बनने जा रहा है क्योंकि तेज दिमाग की परीक्षा लेने वाले इस खिलौने पर एक फिल्म तथा एक गेम शो बनने जा रहा है। वैरायटी की खबर के मुताबिक अशोक अमृतराज के प्रोडक्शन हाउस हाइड पार्क एंटरटेनमेंट ग्रुप और एंडेवर कंटेट इस सबसे ज्यादा बिकने वाले पजल टॉय पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। ये दोनों संस्थान ग्लासमैन मीडिया के साथ मिलकर रूबिक क्यूब पर आधारित गेम शो बनाने के लिए भी काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना का फैंस के लिए संदेश, 2021 में पहली प्राथमिकता प्यार को देने की कोशिश करें

रूबिक क्यूब एक थ्री डी कॉम्बिनेशन पजल है जिसका आविष्कार 1974 में हंगरी के रहने वाले वास्तुकला के प्रोफेसर एरनो रूबिक ने किया था। इस विशेष पजल के हर हिस्से में छह रंग होते हैं जिन्हें कुछ इस तरह व्यवस्थित करना होता है कि हर हिस्से में एक ही रंग नजर आए।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी