Jan Gan Man: Allahabad High Court ने धर्मांतरण मामले पर जो टिप्पणी की है उसने सबकी आंखें खोल दी हैं

By नीरज कुमार दुबे | Aug 14, 2024

देश में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट की गंभीर टिप्पणी आई है। सवाल उठता है कि क्या कनवर्टेड हिंदू सबसे बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं? सवाल यह भी उठता है कि अदालतों की बार-बार की कड़ी टिप्पणियों के बावजूद देश में धर्मांतरण विरोधी सख्त कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा है? हम आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने धर्मांतरण के एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 का उद्देश्य सभी व्यक्तियों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देना और भारत में धर्मनिरपेक्षता की भावना को बनाए रखना है। अपने आदेश में अज़ीम नाम के एक व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने कहा कि यद्यपि संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपना धर्म मानने और उसका प्रचार करने का अधिकार देता है, लेकिन यह धर्म परिवर्तन कराने के सामूहिक अधिकार में तब्दील नहीं होता। अदालत ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता, धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति और धर्मांतरित होने वाले व्यक्ति, दोनों को समान रूप से प्राप्त होती है।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मिली बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक बयान के संदर्भ में दायर याचिका की खारिज

दूसरी ओर, राज्य सरकार के वकील ने इस आधार पर जमानत याचिका का विरोध किया कि लड़की ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दिए बयान में जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराए जाने का आरोप लगाया है और बिना धर्म परिवर्तन के शादी होने की बात स्वीकारी है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद, अदालत ने पाया कि लड़की ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज बयान में साफ तौर पर कहा है कि याचिकाकर्ता और उसके परिजन उस पर इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बना रहे थे और उसे बकरीद के दिन पशु की कुर्बानी देखने के लिए बाध्य किया गया और साथ ही उसे मांसाहारी भोजन पकाने के लिए भी बाध्य किया गया। अदालत ने यह भी पाया कि लड़की को याचिकाकर्ता द्वारा घर में कैद करके रखा गया और साथ ही उसे इस्लामी रिवाज अपनाने के लिए भी बाध्य किया गया जो उसे स्वीकार्य नहीं था।

प्रमुख खबरें

सावन का आखिरी सोमवार लाएगा Golden Opportunity, इन राशियों के लिए Career और Wealth के क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव

Unnati Hooda का BWF World Championship में धमाकेदार Debut, पहले ही मैच में शानदार जीत

Delhi Police ने Burari में सूटकेस से बरामद किया नाबालिग का शव, आरोपी भाई गिरफ्तार

West Bengal सरकार 2027 तक रोपेगी 20 करोड़ पौधे, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने की शुरुआत