मेरी भूमिकाओं पर नहीं, काम पर टिप्पणी करें: भूमि पेडनेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर परंपरागत छवि से अलग भूमिकाएं निभाने पर खुद को ‘ट्रोल’ किए जाने से आहत हैं। उनका कहना है कि लोगों ने कभी फिल्म ‘सांड की आंख’ में उम्रदराज महिला के किरदार तो कभी फिल्म ‘बाला’ में सांवली त्वचा वाली महिला का किरदार निभाने के लिए सालभर उन्हें ट्रोल किया है।

भूमि ने कहा कि कलाकार की शारीरिक बनावट या रंग उसका किरदार तय करे, यह जरूरी नहीं है। मैं एक अभिनेत्री हूं और अलग-अलग किरदार निभाना मेरा काम है। उन्होंने ट्रोल करने वालों की इस सलाह कि उन्हें ‘दम लग के हइसा’ नहीं करनी चाहिए थी क्योंकि उसके लिए उन्हें 30 किलो वजन बढ़ाना पड़ा, पर कहा कि ऐसे तो मुझे बहुत सारी फिल्में नहीं करनी चाहिए थीं। भूमि ने एक साक्षात्कार में कहा कि आप फिल्म देखिए, अगर आपको समस्या है तो मेरे काम पर टिपण्णी करें, न कि मेरे चुने हुए किरदारों पर। मैं ऐसे किरदार चुनना बंद नहीं करूंगी।

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA