कमर्शियल वाहनों की बिक्री सामान्य होने में लग सकता है उम्मीद से अधिक समय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

नयी दिल्ली। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडरा) के मुताबिक भारत में व्यापक आर्थिक संकेतकों में सुधार के बावजूद वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सामान्य होने में उम्मीद से अधिक समय लग सकता है। इंडरा ने कहा कि ई-कॉमर्स खंड में गतिविधियों में बढ़ोतरी के कारण हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) खंड में सुधार की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन (एमएचसीवी) की बिक्री 2021-22 की चौथी तिमाही से पहले सामान्य होने की उम्मीद नहीं है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में एमएचसीवी की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 35-45 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है, हालांकि एलसीवी की बिक्री में गिरावट 20-25 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल