आयोग ने मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म पर अपने रुख को अंतिम रूप दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

नयी दिल्ली। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने इस बारे में अपने रुख को अंतिम रूप दे दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म पर प्रतिबंध जारी रहना चाहिए या नहीं। आयोग के आचार संहिता एवं विधि प्रकोष्ठों अधिकारियों ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर यह फिल्म देखी थी।

बृहस्पतिवार को निर्माताओं ने आयोग के सामने अपना नजरिया पेश किया था। आयोग को शुक्रवार को शीर्ष अदालत को अपना रुख बताना था लेकिन अदालत की रजिस्ट्री गुड फ्राइडे के कारण बंद थी।

इसे भी पढ़ें: चुनावों से पहले रिलीज नहीं होगी मोदी की बायोपिक, EC ने कहा- अनुमति नहीं दी जा सकती

इस मुद्दे पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को सीलबंद लिफाफे में जो रुख बताया जाना है उसके पिछले आदेश से ‘‘अलग होने की संभावना नहीं’’ है। सीलबंद लिफाफा शनिवार को सौंपा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ