Skin Care: आज भी इन ब्यूटी मिथ्स को सच मानती हैं ज्यादातर महिलाएं, जानिए

By मिताली जैन | Jun 28, 2026

खूबसूरत दिखने के लिए क्या करें? अक्सर महिलाओं के दिमाग में यही सवाल घूमता है और इसलिए तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। यहां तक कि लोगों की कही सुनी बातों पर भी आंख मूंदकर भरोसा करती हैं। हो सकता है कि आपने भी अपने घर में या बाहर किसी दोस्त से खूबसूरत दिखने के तरीकों के बारे में सुना हो। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर सलाह सच ही हो। इनमें से कई ऐसे ब्यूटी मिथ्स हैं जिन पर महिलाएं आज भी भरोसा करती हैं- 

इसे भी पढ़ें: Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे

मिथक 2- ऑयली स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती

सच्चाई- स्किन टाइप चाहे जो भी हो, लेकिन हर किसी को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुना जा सकता है। 

मिथक 3- नींबू सीधे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे खत्म हो जाते हैं

सच्चाई- अगर आप सोचते हैं कि नींबू हर स्किन प्रॉब्लम का इलाज है, तो ये आपका मिथ है। नींबू में मौजूद एसिड त्वचा को जलन, एलर्जी और सन सेंसिटिविटी दे सकता है। इसलिए, इसे सीधे चेहरे पर लगाने से बचें।

मिथक 4- महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट हमेशा बेहतर होते हैं

सच्चाई- अमूमन महिलाएं मानती हैं कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट स्किन के लिए काफी अच्छे होते हैं। लेकिन आपको प्रोडक्ट की कीमत नहीं, बल्कि उसके इंग्रीडिएंट्स और अपनी स्किन टाइप पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

मिथक 5- घरेलू नुस्खे हमेशा सुरक्षित होते हैं

सच्चाई- अक्सर लोग अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। लेकिन अगर आप यह सोचती हैं कि घरेलू नुस्खे हमेशा सुरक्षित होते हैं तो आप गलत हैं। हल्दी, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट, नींबू या सिरका जैसी चीजें हर स्किन पर सूट नहीं करतीं। गलत इस्तेमाल से स्किन डैमेज भी हो सकती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Colombia Earthquake: भारत ने भेजी 20 Tons Relief की खेप, S Jaishankar बोले- संकट में First Responder है India

AIADMK का शक्ति प्रदर्शन: Thanjavur में EPS की अगुवाई में Farmers Loan Waiver और Cauvery Water पर बड़ा आंदोलन

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर CM Dhami का पलटवार, Congress पर विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप

सिंधु जल संधि पर Omar Abdullah का बड़ा बयान, कहा- Pakistan ने हमारा Lifeblood छीना, जारी रहे निलंबन