Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बिगाड़ सकता है पाचन

By अनन्या मिश्रा | Oct 15, 2026

आज के समय में लोग अपनी गट हेल्थ यानी की पेट और पाचन की सेहत को लेकर काफी ज्यादा जागरुक हो गए हैं। कब्ज, गैस, एसिडिटी या पेट फूलने जैसी समस्याएं होते ही कई लोग प्रोबायोटिक्स, डिटॉक्स ड्रिंक, फाइबर सप्लीमेंट या घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कई बार पेट की सेहत को सुधारने की कोशिश में की गई कुछ गलतियां इस समस्या को ज्यादा बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: रोजाना कम सोने से बढ़ता है Sleep Debt और कमजोर होता है Immune System

फाइबर

पेट को स्वस्थ रखने और कब्ज से बचाने में फाइबर मदद करता है। लेकिन अचानक ज्यादा मात्रा में फाइबर खाने से नुकसान हो सकता है। एकदम से ज्यादा कच्ची सब्जियां, चोकर, बीज या फाइबर सप्लीमेंट लेने से पेट में सूजन, गैस और दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए धीरे-धीरे फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए और साथ ही में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

प्रोबायोटिक्स

कई लोगों का मानना होता है प्रोबायोटिक्स लेने से हर तरह की पेट की समस्या सही हो जाएगी। जबकि ऐसा जरूरी नहीं होता है। कब्ज, गैस या एसिडिटी की वजह हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है। इसलिए बिना डॉक्टर के परामर्श के प्रोबायोटिक्स लेना सही नहीं होता है।

कब्‍ज पर न दें ध्‍यान

कब्ज की समस्या होने पर बार-बार लोग दवा या घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। लेकिन कब्ज की समस्या होने के पीछे फिजिकल एक्टिविटी की कमी, कम पानी पीना या गलत खानपान जैसी वजहें हो सकती हैं। वहीं अगर लंबे समय तक यह समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

डिटॉक्‍स ड्रिंक

आज के समय में डिटॉक्स ड्रिंक का चलन भी बढ़ गया है। लेकिन बार-बार शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत नहीं होती है। पेट को हेल्दी रखने के लिए सब्जियां, फल, पर्याप्त पानी, साबुत अनाज और रेगुलर एक्सरसाइज व अच्छी नींद ज्यादा जरूरी होती है।

प्रमुख खबरें

तीन दिवसीय दौरे पर UAE पहुंचे S Jaishankar, शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय संबंधों पर की बात

OpenAI में जासूसी के खुलासे से हड़कंप! AI ने पकड़ा अपना ही इंजीनियर Abdulrahman Alfozan, Silicon Valley में मचा घमासान

Chicago Hindu Temple Attack | भारतीयों को निशाना बनाने की खतरनाक साजिश नाकाम, हिंदू मंदिर पर हमले की योजना बनाने वाला श्वेत वर्चस्ववादी गिरफ्तार

Renewable Energy सेक्टर में 2030 तक मिलेंगे 10 लाख नए रोजगार, Rooftop Solar में बढ़ेंगी नौकरियां