Ind Vs Aus CWG 2022: भारत की महिला क्रिकेट टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष, फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 9 रनों से मिली हार

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2022

 कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। लेकिन 152 रन ही बना सकी। भारतीय टीम का गोल्ड जीतने का सपना भी टूट गया और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर आई। लेकिन भारत को पहले झटका स्मृति मंधाना के रूप में जल्द ही लग गया। वो 6 रन बनाकर आउट हो गयीं। फिर शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर गैक्ग्रा को कैच दे बैठी। कप्तान हरमनप्रीत और जेमिमा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। भारत को तीसरा झटका तब लगा जब मेगन शूट ने रोड्रिग्ज को 33 रन पर बोल्ड कर दिया।  ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर अपनी पकड़ हरमनप्रीत (65) और पूजा वस्त्राकर को लगातार 2 गेंद पर आउट कर मजबूत किया। भारत को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर