Commonwealth Games: Srihari Nataraj ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में बनाई जगह

By अंकित सिंह | Jul 24, 2026

ओलंपियन और एशियाई चैंपियनशिप के तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 में 50 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई। श्रीहरि ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता की हीट में 25.52 सेकंड का समय लेकर पांचवां स्थान हासिल किया। ESPN के अनुसार, यह भारतीय तैराक चौथी हीट (कुल पांच हीट में से) का हिस्सा थे और कुल मिलाकर 14वें स्थान पर रहने के बावजूद, उनका समय इतना अच्छा था कि उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिल गई।

कई ऐसे खेल जिनसे भारत को सालों से मेडल मिलते रहे हैं - जैसे कुश्ती, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस वगैरह - इस प्रोग्राम में शामिल नहीं हैं, जिससे भारत की मेडल संख्या पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय दल को बृहस्पतिवार को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी पूरे जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना के साथ इन खेलों में भाग लेंगे। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की मेजबानी कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Lovlina Borgohain ने Commonwealth में रचा इतिहास, भारत का पहला Medal तय!

यह खेल 23 जुलाई को शुरू हो गए थे और इनका समापन दो अगस्त को होगा। इनमें 10 खेल शामिल हैं। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल शुरू हो गए हैं। भारतीय दल को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना के साथ इन खेलों में भाग लेंगे। हमारे खिलाड़ियों का कौशल और समर्पण अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करता है।

For more Sports News in Hindi Today please click here. 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी