मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, AC कोच के बाथरूम से मिला 8 साल की बच्ची का शव

By अंकित सिंह | Aug 23, 2025

एक हैरान करने वाली घटना में शनिवार को कुशीनगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22537) के एसी कोच B2 के बाथरूम में कूड़ेदान में 8 साल की एक बच्ची का शव मिला। घटना रात करीब 1 बजे सामने आई। यह ट्रेन, जो बाद में काशी एक्सप्रेस (15017) के नाम से रवाना हुई, मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों को शव मिला। अधिकारियों को तुरंत रात 1:50 बजे सूचित किया गया और अधिकारी फिलहाल घटना की जाँच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी सौगात, चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री का ऐलान

अधिकारियों ने इस क्रूर अपराध के दोषियों का पता लगाने के प्रयास तेज़ कर दिए हैं। फोरेंसिक टीमें और रेलवे सुरक्षाकर्मी भी जाँच में लगे हुए हैं, और आगे की जानकारी का इंतज़ार है। वहीं, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से शुक्रवार देर रात एक साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया, जब उसके माता-पिता और भाई-बहन सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे हुई जब जबलपुर निवासी पूजा और आनंद नाम का यह परिवार अपनी दो बेटियों के साथ ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प