अमेरिका के नेशविल में हुआ गाड़ी में धमाका, कम्यूनिकेशन हुआ ठप, फ्लाइट्स भी प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

नेशविल (अमेरिका)। नेशविल में क्रिसमस वाले दिन केंद्रीय टेलीफोन एक्सचेंज की इमारत के पास सुनसान सड़क पर खड़े एक वाहन में विस्फोट होने से संचार सेवाएं ठप पड़ गईं, पुलिस की आपात प्रणाली ने भी काम करना बंद कर दिया तथा शहर के हवाईअड्डे से उड़ानों को भी रोकना पड़ा। शुक्रवार को पुलिस गोलीबारी की खबरों की जांच कर रही थी तभी उन्हें एक वाहन का पता चला जिसमें से पहले से रिकॉर्ड की गई चेतावनी की आवाज आ रही थी जिसमें कहा जा रहा था कि वाहन में लगा बम 15 मिनट में फट जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के सांसदों का माइक पोम्पियो से अनुरोध, भारत के किसान मुद्दे पर न की जाएं कोई टिप्पणी

कूपर ने बताया कि तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा उन सभी की हालत स्थिर है। पुलिस प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि कुछ लोगों को इस सिलसिले में पूछताछ के लिए ले जाया गया है। यह घटना संचार कंपनी ‘एटी ऐंड टी’ की इमारत के पास हुई जिसमें टेलीफोन एक्सचेंज का केंद्रीय कार्यालय है, यहीं पर नेटवर्क उपकरण भी हैं। यही वजह है कि विस्फोट के चलते संचार सेवाएं ठप पड़ीं। संघीय विमानन प्रशासन ने संचार सेवाओं में अवरोध आने के कारण नेशविल हवाईअड्डे से उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया। मामले की जांच एफबीआई करेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर