गुजरात विस चुनाव में 50 पाटीदारों को टिकट दे भाजपा: समुदाय के नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2022

अहमदाबाद, 2 अगस्त। पाटीदारों के एक प्रमुख नेता ने सोमवार को मांग की कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में समुदाय के लोगों को कम से कम 50 टिकट दे। जामनगर में सिदसर उमिया धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष जयराम पटेल ने कहा कि पटेल या पाटीदार मतदाता 50 सीटों पर बहुमत में हैं, जबकि बहुमत नहीं होने के बावजूद वे 25 सीटों पर निर्णायक स्थिति में हैं।

पटेल ने कहा, ‘‘पाटीदार आरक्षण आंदोलन के कारण, भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए 50 में से 35 पाटीदार जीते थे। आमतौर पर, यह औसत 40 रहा है। हम यह भी चाहते हैं कि पार्टी राजकोट पश्चिम सीट पर एक पाटीदार को मैदान में उतारे, जहां पाटीदार मतदाता बहुमत में हैं।’’ राजकोट पश्चिम सीट वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी के पास है, जो एक जैन हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर रूपानी को फिर से मैदान में उतारा जाता है तो समुदाय कोई आपत्ति नहीं करेगा।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए