कंपनी कर में छूट से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

मुंबई। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कॉरपोरेट जगत को 1.45 लाख करोड़ रुपये की दी गयी कर छूट को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इस कदम से निवेशकों एवं उद्यमियों का भरोसा बढ़ेगा। गडकरी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह एमएसएमई क्षेत्र को देश की आर्थिक वृद्धि का इंजन बना सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2025 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सपने को सच बनाने के लिये यह निर्णय महत्वपूर्ण है। मुझे यकीन है कि बाजार इस कदम पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा। हम पहले ही शेयर बाजारों को झूमते देख चुके हैं।’’

गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि देश आने वाले समय में कंपनी कर में 10 प्रतिशत कमी के इस निर्णय का सकारात्मक परिणाम देखेगा। आर्थिक नरमी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप किसी भी देश चाहे चीन हो या अमेरिका, की वृद्धि दर को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि हम बेहतर स्थिति में हैं।’’

प्रमुख खबरें

Mumbai vs Rajasthan: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टक्कर, Points Table में टॉप पर पहुंचने की जंग।

Global Market में Maruti eVitara का दमदार प्रदर्शन, ANCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-Star रेटिंग

अब नहीं पनपेंगे माओवादी: जरा याद इन्हें भी कर लो

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, हद में रहने की दे डाली सलाह