मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से करना घटिया राजनीतिक हरकत: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपियों की तुलना शहीद भगत से किया जाना बहुत ही घटिया राजनीतिक हरकत है और इस बयान को उन्हें वापस लेना चाहिए। पार्टी नेता संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर जो आरोप लगाए हैं उसका उन्हें सबूत देना चाहिए और जांच पूरी होने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को भी वीडियो रिकॉर्डिंग सामने लाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी, आरएसएस और विद्यापीठ, राज्यपाल के चांसलर बनते ही 9 ट्रस्टियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला

दीक्षित ने कहा, ‘‘शराब नीति को उस वक्त बदला गया जब पंजाब और उत्तराखंड के चुनाव नजदीक थे। अगर यह नीति जनहित में थी तो इसे वापस क्यों लिया? वापस लेने का मतलब यह है कि यह नीति गलत थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि जांच एजेंसियां ईमानदारी से काम करेंगी।’’ सिसोदिया द्वारा ‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप लगाए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री को इसका सबूत देना चाहिए। दीक्षित का कहना था, ‘‘हम सीबीआई से कहते हैं कि जांच पूरी हो जाए तो पूछताछ का वीडियो रिकॉडिंग सामने लाएं।’’ उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा, ‘‘इन लोगों ने इतने आरोप लगाए, लेकिन इनका कोई आरोप साबित नहीं हुआ। ऐसे में इनकी बातों को कैसे माना जाए।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी