भारतीय टीम के भीतर ही कड़ी हो रही है प्रतिस्पर्धा: शिखर धवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2019

माउंट माउंगानुइ। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को कहा कि पृथ्वी शॉ और शुभमान गिल के भारतीय टीम में आने से साबित हो गया है कि आगामी प्रतिभायें तेजी से ‘परिपक्व’ हो रही हैं और इससे टीम के भीतर प्रतिस्पर्धा बढी है। शॉ ने अक्तूबर में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया जबकि गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला में टीम में जगह बनाई है । दोनों बल्लेबाजों ने एक साल पहले न्यूजीलैंड में भारत की अंडर 19 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: केमार रोच की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड पस्त

यह पूछने पर कि क्या आस्ट्रेलिया के बाद उन्होंने अपने खेल में कोई बदलाव किया, उन्होंने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हालात एक से ही है। मैं अब अनुभवी खिलाड़ी हूं और यहां पहले भी आ चुका हूं । मुझे पता है कि यहां क्या करना है और क्या नहीं करना है। मुझे पता है कि मैं हर तरह की विकेट पर अच्छा खेल सकता हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने न्यूजीलैंड दौरे के लिये फुटवर्क और तकनीक पर कोई काम नहीं किया और किया भी होगा तो बताऊंगा नहीं। अनुभवी होने पर आपका दिमाग स्थिर और शांत हो जाता है।’’ नेपियर में कप्तान विराट कोहली के साथ साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ विराट के साथ बल्लेबाजी का फायदा यह है कि वह काफी तेजी से स्ट्राइक रोटेट करता है। इससे विरोधी टीम पर दबाव बनता है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह