कांग्रेस नेता के आवास के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2024

कांग्रेस नेता विलास मुत्तेमवार ने नागपुर स्थित उनके आवास के सामने प्रदर्शन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने इस प्रदर्शन को अवैध और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा, कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हंगामा किया। उन्होंने मुझे गालियां देते हुए नारे लगाए और मेरे और मेरे राजनीतिक दल के प्रति अभद्र का इस्तेमाल किया। कार्यकर्ताओं ने मेरा पुतला भी जलाया।

मुत्तेमवार ने कहा कि घटना कैमरे के सामने हुई और इसके वीडियो वर्तमान में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा कि उनके घर के सामने हंगामा कर रहे लोग सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। मुत्तेमवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रमुख खबरें

Balakot Air Strikes के हीरो Abhinandan Varthaman अब FLY91 में हुए शामिल, उड़ाएंगे कमर्शियल प्लेन

Bhagwant Mann का दावा: कृषि कानूनों को वापस लाने की शर्त पर BJP और Akali Dal में समझौता

क्या गृह मंत्री या PMO कोई कार्रवाई करेंगे?, कोलकाता में TMC दफ़्तर पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

Mallikarjun Kharge ने पूछा- Congress ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, Modi Govt ने क्या किया