छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सम्पूर्ण लॉकडाउन, 9 से 19 अप्रैल तक बंद रहेंगी जिले की सीमाएं

By अनुराग गुप्ता | Apr 07, 2021

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि राजधानी रायपुर में सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। रायपुर जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना की स्थिति के मद्देनजर रायपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।  

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में पिछले 2 दिनों में 2,821 मामले सामने आए। जिसके बाद सरकार ने यहां पर लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 9,921 मामले दर्ज किए गए। जबकि 53 मरीजों की मौत हो गई।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर