कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को किया बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन (बंद) की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने यहां के कुछ इलाकों में बंद लागू किया है जिसके दायरे में 58 जिले आ रहे हैं। एक केंद्र शासित प्रदेश ने अपने क्षेत्र में कुछ गतिविधियों पर रोक लगाई है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 2 नए मामले आए सामने, लॉकडाउन जारी 

सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी निर्देश के अनुपालन में कुल 32राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण बंद की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है।’’ देश में कुल 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं।

इसे भी देखें : जानें कब ख़तम होगा कोरोना वायरस? जानें इससे बचने के ज्योतिषीय उपाय

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार, Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा