सर्दियों में कहीं खो गई है चेहरे की रंगत, तो इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाएं, मिलेगा जबरदस्त निखार

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 06, 2025

ठंड के मौसम में त्वचा का देखभाल करना बेहद जरुरी है। इस मौसम स्किन ड्राई और डल हो जाती है। इसके अलावा सर्दी में त्वचा की रंग काला पड़ जाता है। जिससे चेहरे की रंगत भी फीकी पड़ने लगती है। अगर आप स्किन की देखभाल नहीं करेंगे, तो आपकी स्किन डल हो जाएगी। इस मौसम में त्वचा का ध्यान रखना भी काफी जरुरी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे अपनी त्वचा की रंगत को साफ कर सकते हैं। 

सर्दी में डार्क स्किन की समस्या से कैसे बचें

आलू का रस का प्रयोग करें

सर्दियों में त्वचा में कालापन आना एक आम समस्या है। इससे बचने के लिए आपको चेहरे पर आलू का रस लगाना चाहिए। एक आलू लें उसे कद्दूकस करके रस निकाल लें। फिर आप रुई की मदद से आलू के रस को 10 मिनट के लिए लगाकर रखे। 

टमाटर का रस

टमाटर का रस चेहरे की रंगत में काफी सुधार लेकर आता है। इसके साथ ही ड्राई स्किन की समस्या भी दूर होती है। सबसे पहले आप टमाटर को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। फिर टमाटर के रस को उंगलियों की मदद से या रूई से चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। फिर इसको आप साफ पानी से मुंह धो लें। वैसे टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है, जो चेहरे की रंगत में मदद करता है।

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

सर्दियों में आपका चेहरा काला पड़ गया है, तो आप स्किन के कालेपन को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग गुण के साथ एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा के कालेपन को साफ करने में मदद करता है। इसे लगाने के लिए आपको एक कटोरी में 4 छोटे चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 छोटे चम्मच नींबू का रस, 4 छोटे चम्मच दही और 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन डालकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे आप चेहरे पर आधा घंटे तक लगाएं। इसके बाद चेहरे को गुलाब जल की मदद से साफ करें। पैक को साफ करने के लिए आप गुनगुने पानी से चेहरा धो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत