Dubai के संगीत कार्यक्रम में Sonu Nigam ने Mohammed Rafi को उनकी 101वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

हिंदी फिल्मों के पार्श्व गायक सोनू निगम ने ‘सुरों के सरताज’ कहे जाने वाले दिवंगत गायक मोहम्मद रफी को शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सोनू निगम ने अपनी श्रद्धांजलि की शुरुआत रफी के सदाबहार गीत ‘तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे’ से की और इसके बाद उन्होंने ‘एहसान तेरा होगा मुझ पर’, ‘तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है’ और ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’ जैसे रफी के कई मशहूर गीत गाए। सोनू ने कहा कि वह रफी को सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि अपना ‘‘पीर’’ (आध्यात्मिक गुरु) मानते हैं।

यह कार्यक्रम मोहम्मद रफी की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। रफी का जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था। कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर ‘हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी’ गीत को गाते हुए रफी की एक एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) संस्करण प्रस्तुति भी दिखाई गई।

प्रमुख खबरें

विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम को मलेशिया से मिली 1-2 से हार

हैप्पीएस्ट माइंड्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 18.3 प्रतिशत बढ़कर 67.6 करोड़ रुपये हुआ

अमरनाथ यात्रा: जम्मू से रवाना हुआ 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं का 21वां जत्था, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 4.27 लाख पार

PoK में मुनीर की सेना का आतंक, कई लोगों पर चलाई दिन-दहाड़े गोलियां!