हरियाणा विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन पढ़े गए शोक प्रस्ताव

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 17, 2021

चंडीगढ़  हरियाणा विधानसभा में आज आरम्भ हुए शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन सदन में दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, ब्रिगेडियर लखविन्दर सिंह लिड्डर, भूतपूर्व संसद सदस्य, हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद जवानों के शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। सदन के नेता मुख्यमंत्री  मनोहर लाल और सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन भी रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने सर्वप्रथम शोक प्रस्ताव पढ़े और उसके बाद विपक्ष के नेता  भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवारों को सदन की भावना से अवगत करवाने का आश्वासन भी दिया।

इसे भी पढ़ें: परिवहन बेड़े में 800 से अधिक नई बसें की जाएंगी शामिल- परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

सदन में जिनके शोक प्रस्ताव पढ़े गए उनमें  भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत, पचंकूला जिले से बिग्रेडियर लखविन्दर सिहं लिड्डर, गु्रप कैप्टन वरुण सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिन्दर सिंह, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जूनियर वारटं ऑफिसर राणा प्रताप दास, जूनियर वारटं ऑफिसर प्रदीप अरक्कल, हवलदार सतपाल राय, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी. साई तेजा और भूतपूर्व संसद सदस्य श्री हरि सिंह नलवा शामिल हैं। सदन ने दिवगंत के शोक-सतंप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पैवेलियन के मंच पर देखी हरियाणवी वेशभूषा, खाना, खेल और शिल्पकला

सदन में देश की आज़ादी के संघर्ष में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानियों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया, उनमें गांव लूखी, जिला रेवाड़ी के श्री लाजपत राय यादव, गांव लखनौरा, जिला अम्बाला के श्री केहर सिंह, गांव पाल्हावास, जिला रेवाड़ी के श्री नंद लाल, गांव डीघल, जिला झज्जर के श्री रामगोपाल और गांव चिंडालिया, जिला महेंद्रगढ़ के श्री हीरा सिहं शामिल हैं।

इसी प्रकार,मातृभूमि की रक्षा करते हुए हरियाणा के जिन 16 वीर शहीदों ने शहादत दी उन्हें भी सदन में शत-शत नमन किया गया।

इन वीर शहीदों में जिला पंचकूला के मेजर अनुज राजपूत, गांव खेड़ी तलवाना, जिला महेंद्रगढ़ के मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर ओम पाल सिंह, गांव साम्भली, जिला करनाल के सूबेदार ऋषिपाल, गावं खेड़ी सांपला, जिला रोहतक के उप-निरीक्षक जयनारायण, गांव खातोद, जिला महेंद्रगढ़ के सहायक उप-निरीक्षक बंसीलाल यादव, गावं खरक पूनिया, जिला हिसार के हवलदार बिजेन्द्र सिहं, गांव ढाकला, जिला झज्जर के हवलदार संदीप कुमार, गांव मिलकपुर, जिला भिवानी के क मांडो हनुमान, गांव माजरी, जिला झज्जर के नायक विकास बाल्याण, गांव हंसेवाला, जिला फतेहाबाद के नायक जयपाल गिल, गांव रतनथल, जिला रेवाड़ी के सिपाही पवन चौहान, गांव नांधा, जिला चरखी दादरी के  सिपाही राजेश कुमार, गांव रामजरा, जिला कुरुक्षत्रे के सिपाही गुरजेंट सिहं, गांव भोंडसी, जिला गुरुग्राम के सिपाही तरुण भारद्वाज, गांव ठोल, जिला कुरुक्षत्रे के सिपाही गुरदीप सिंह और गांव  जहांगीरपुर, जिला अम्बाला के सिपाही हरप्रीत सिहं शामिल हैं।

इसके अलावा, सासंद श्री नायब सिंह की भाभी श्रीमती निर्मला देवी, विधायक श्री दुड़ाराम की पत्रु वधू श्रीमती श्वेता बिश्नोई, विधायक मोहम्मद इलियास के पाते श्री फरहान, विधायक श्री धर्मपाल गोंदर के भाई श्री धनपत राय, विधायक श्री मान खान के चचेरे भाई श्री वहीद अहमद और विधायक श्री बलबीर सिंह की बहन श्रीमती भगवानी देवी व श्रीमती गुड़िया रानी के दु:खद निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar