दिल्ली विधानसभा में दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड पर शोक जताया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में सोमवार को उदयपुर में एक दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या, मणिपुर में भूस्खलन, हिमाचल प्रदेश में बस हादसे और मुंडका की एक इमारत में आग लगने की घटना पर शोक जताया गया। विधानसभा सत्र के पहले दिन की शुरुआत विभिन्न घटनाओं में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मुंडका की एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने और मणिपुर में भूस्खलन की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 13 मई को दिल्ली के मुंडका इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी केस: पूरी हुई मुस्लिम पक्ष की दलील, अब 12 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

भारद्वाज ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। गौरतलब है कि सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस के खाई में गिरने से उसमें सवार स्कूली छात्रों सहित कुल 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, उदयपुर में पिछले मंगलवार को रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद नाम के दो लोगों ने दर्जी कन्हैयालाल का सिर काट दिया था। उन्होंने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अपराध का एक भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विधानसभा में मृतकों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi