Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का बड़ा कबूलनामा, लादेन पर स्ट्राइक से पहले दी थी जानकारी

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2024

2011 में अमेरिकी कमांडो द्वारा ओसामा बिन लादेन को मार गिराने से काफी पहले अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा था कि दुर्दांत अल-कायदा नेता उनके देश में छिपा हुआ है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले यह चौंकाने वाला खुलासा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान किया। गिलानी ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि कोंडोलीज़ा राइस (पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री) ने पाकिस्तान का दौरा किया था और उन्हें आशंका थी कि वह (बिन लादेन) पाकिस्तान में है।

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi के बीच अयोध्या में क्या करने वाला है इजरायल, रामलला की सुरक्षा के लिए भारत का सबसे पक्का दोस्त आया सामने

गिलानी से यह भी पूछा गया कि क्या राइस के माध्यम से अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने उन्हें जानकारी दी थी। अगर उनके पास कोई सबूत था तो उन्हें हमें देना चाहिए था। हमने उनकी मदद की होती क्योंकि हम आतंकवाद के खिलाफ थेऔर हम आतंकवाद के खिलाफ युद्ध लड़ रहे थे और शहीद हुए कई सैनिकों और नागरिकों की बहुमूल्य जान गंवाई। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अपने भाषण के बारे में, जिसमें बिन लादेन की पाकिस्तान में मौजूदगी पर सवाल उठाया गया था, पूर्व प्रधान मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान का मकसद अंतरराष्ट्रीय मीडिया को रोकना था क्योंकि बिन लादेन पाकिस्तानी नागरिक नहीं था और विदेश से आया था।

प्रमुख खबरें

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया

Kerala में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट, KSEB ने शाम को कटौती की चेतावनी दी

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि