Chhattisgarh Election: विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में न्याय युक्त शासन, लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरक़रार रहेगा : खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और उम्मीद जताई कि प्रदेश में न्याय युक्त शासन तथा लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरकरार रहेगा। उन्होंने मिजोरम के मतदाताओं से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान किया। खरगे ने एक्स पोस्ट किया, ‘‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया! आज छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम चरण का मतदान शुरु हो चुका है। हमारी हर मतदाता से, ख़ासतौर से पहली बार वोट देने वाले युवाओं से अपील है कि वोट ज़रूर करें।’’

खरगे ने यह भी कहा, ‘‘बेहतर भविष्य के वास्ते इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहली बार के मतदाताओं का स्वागत है। मिजोरम की हमारी बहनों और भाइयों से बड़ी संख्या में भाग लेने और बदलाव लाने का आग्रह है। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा