By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के दल के साथ पूरे देश की उम्मीदें एवं प्रार्थनाएं हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, ख्याति प्राप्त करेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे। जापान के तोक्यो में ओलंपिक खेल शुक्रवार से शुरू हो गए हैं।
कोविंद ने ट्वीट किया, “पूरे देश की उम्मीदें और प्रार्थनाएं तोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के साथ हैं। मैं सभी भारतीयों की तरफ से आपको शुभकामनाएं देता हूं। मुझे भरोसा है कि आप उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, ख्याति प्राप्त करेंगे और हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे।