Drugs Seized At Attari: अटारी बॉर्डर पर करीब 700 करोड़ रुपये की 102 किलो हेरोइन जब्त, मुलेठी की खेप में छिपाकर रखी गई थी

By रेनू तिवारी | Apr 25, 2022

अमृतसर। देश की सीमाओं से नशे के गैरकानूनी व्यापार पिछले काफी दिनों में तेज किया गया है लेकिन देश की सेना के जवानों की आंखें इतनी तेज है कि काली रात के अंधेरे में भी वह देश के दुश्मनों को पहचान लेती हैं। पंजाब की अटारी सीमा पर एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 

अटारी में  102 किलो हेरोइन जब्त 

पंजाब की अटारी सीमा पर सीमा शुल्क विभाग ने रविवार को मुलेठी की खेप में छिपाकररखी गई 100 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त कर ली। मुलेठी की यह खेप अफगानिस्तान से आई थी। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का आवास घेरा 

 मुलेठी  की खेप में छिपाकर रखी गई थी

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, हेरोइन को दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा अफगानिस्तान से आयात की गई मुलेठी की खेप में छिपाकर रखा गया था। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान से सूखे मेवे, ताजे फल और जड़ी-बूटियों का नियमित आयात इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी के माध्यम से होता है।

प्रमुख खबरें

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश

SBI Funds का Mega IPO अगले हफ्ते, Share Market में 10,000 करोड़ की हलचल