बिहार NDA में घमासान, अब 1 सीट मिलने से उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज, क्या मना पाएगी BJP

By अंकित सिंह | Mar 19, 2024

बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे के बाद राजनीतिक उठापटक जारी है। सीट ने मिलने से नाराज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और एनडीए के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन भी समाप्त कर दिया। उन्होंने यह भी कह दिया कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) बिहार में 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सब के बीच उपेन्द्र कुशवाहा भी सीट बंटवारे को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीट बंटवारे में सिर्फ एक सीट मिलने से उपेन्द्र कुशवाहा संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि पहले उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में 2 सीटें मिलने का आश्वासन दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Loksabha Elections से पहले Raj Thackeray पहुंचे दिल्ली, NDA में शामिल होने की अटकलें तेज

दिवंगत राम विलास पासवान के बेटे चिराग के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को 5 सीटें आवंटित की गई हैं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाह और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सहित एनडीए के सहयोगी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। उपेंद्र कुशवाह की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी काराकाट निर्वाचन क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारेगी। उपेंद्र कुशवाहा 2014 में भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि, 2019 में उन्हें कामयाबी नहीं मिली है। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav