CRPF और पुलिस के बीच तकरार: शिवराज बोले, संविधान को ध्वस्त करने वाली घटना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

भोपाल। भोपाल में आयकर छापे के दौरान सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ और मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के बीच हुई तीखी तकरार पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे संविधान को ध्वस्त करने वाली घटना बताते हुए सवाल किया कि चुनाव के चलते जब आदर्श आचार संहिता लागू है तो आखिर किसके निर्देश पर प्रदेश पुलिस मौके पर गई। मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर रविवार सुबह से सीआरपीएफ की सुरक्षा में आयकर विभाग द्वारा छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसके तहत सुबह से भोपाल शहर के न्यू मार्केट इलाके में प्लेटिनम प्लाजा स्थित बहुमंजिला भवन में शर्मा के ठिकाने पर भी छापे की कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस को अलग रख केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में यह कार्रवाई की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पटेल बोले, मोदी को गुजरात वापस भेजने का समय

चौहान ने कहा कि बदलाव का नारा देकर ये कांग्रेस की सरकार में आई लेकिन ये कैसा बदलाव जब पुख्ता सबूतों के आधार पर आयकर विभाग कार्रवाई करता है। नकद बरामद हो रहा है। दस्तावेज मिल रहा है। संपत्तियों का जखीरा निकल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है यह कहते हुए कि यहां की सरकार, यहां के मुख्यमंत्री इस कार्रवाई में सहयोग करने की बजाय आयकर विभाग की कार्रवाई रोकने का प्रयास कर रहे हैं।’’चौहान ने कहा कि ऐसी ‘‘नीच और ओछी’’ मानसिकता के आरोप लगाये जा रहे हैं कि यह कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या भाजपा ने नकद वहां ले जाकर रख दिया। पैसा बरामद हो रहा है। संपत्तियां बरामद हो रही हैं। कार्रवाई को रोकने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। अभूतपूर्व संवैधानिक संकट यहां खड़ा हो गया है, जैसा ममता जी ने बंगाल में किया था।’’ कांग्रेस के आरोप कि आगामी लोकसभा चुनाव में डराने के लिये यह किया जा रहा है, के सवाल पर चौहान ने कहा कि डर किसका है। अगर कुछ गलत नहीं किया तो तो किस बात का डर है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के