कांग्रेस और JDS का दावा, PM ने येदियुरप्पा को समय देने से किया इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

बेंगलुरू। विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को प्रधानमंत्री ने उस वक्त मिलने का समय नहीं दिया जब हाल में आई बाढ़ से राज्य के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हैं। विपक्षी दलों का यह दावा कानून और संसदीय मामलों के मंत्री जेसी मधुस्वामी के बयान के बाद आया है। एक दिन पहले मधुस्वामी ने कहा था कि येदियुरप्पा बुधवार को दिल्ली का दौरा करने वाले थे लेकिन उन्होंने इसे शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया। केंद्र से बाढ़ राहत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मधुस्वामी ने बुधवार को कहा था कि हमें उम्मीद है कि केंद्र जल्द ही कोष जारी करेगा, मुख्यमंत्री को आज दिल्ली का दौरा करना था लेकिन यह स्थगित हो गया। अब शुक्रवार को उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

बहरहाल, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि दौरे की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने दावा किया कि येदियुरप्पा को मिलने का समय नहीं दिया गया और उन्होंने इसे मुख्यमंत्री का ‘‘अपमान’’ और राज्य से ‘‘अन्याय’’ करार दिया। सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री को बाढ़ के भयावह हालत के दौरान मिलने का समय देने से इंकार करना मुख्यमंत्री का अपमान है और हमारे राज्य से अन्याय है। स्वाभिमान वाला कोई भी व्यक्ति इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जद(एस) ने भी प्रधानमंत्री पर प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘गैर जिम्मेदार’’ बताया और उन पर बाढ़ प्रभावित राज्य की ‘‘उपेक्षा’’ करने के आरोप लगाए।

इसे भी पढ़ें: जेडीएस ने साधा भाजपा पर निशाना, अंसतुष्ट विधायकों के लिए हेलीकॉप्टर, बाढ़ पीड़ितों के लिए क्यों नहीं

जद(एस) ने ट्वीट किया कि देश ने नरेन्द्र मोदी जैसा गैर जिम्मेदार प्रधानमंत्री नहीं देखा क्योंकि जब राज्य में बाढ़ से तबाही मची हुई है वह कोई मदद करने के बजाय अनदेखी कर रहे हैं। पार्टी ने ट्वीट किया कि राज्य में येदियुरप्पा जैसा कमजोर मुख्यमंत्री कभी नहीं हुआ जो अपनी ही पार्टी से होने के बावजूद प्रधानमंत्री से मुलाकातके लिए जूझ रहा हो। पिछले महीने आई बाढ़ से 22 जिलों के कम से कम 103 तालुका प्रभावित हुए हैं। इनमें 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान