Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 26, 2026

कांगो में एक विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना में मारे गए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की पहचान सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ‘ऑडिटर जनरल’ लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया के रूप में हुई है।

एकेंगे ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ट्राइफॉन किन-किये मुलुम्बा ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। कांगो की सेना पिछले साल से देश के पूर्वी क्षेत्र में रवांडा समर्थित विद्रोही समूह एम23 समेत कई विद्रोही संगठनों से लड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी