World Cup में Congo ने 52 साल बाद रचा इतिहास, Uzbekistan को हराकर पहली बार Knockout में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2026

योआने विस्सा के दो गोल और फिस्टन मायेले के एक गोल की मदद से कांगो ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर पहली बार विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। कांगो ग्रुप के में कोलंबिया और पुर्तगाल के बाद तीसरे स्थान पर रहा। उसने चार अंक हासिल किए जो अगले दौर में जगह बनाने के लिए पर्याप्त थे। कांगो राउंड ऑफ 32 में अटलांटा में बुधवार को इंग्लैंड का सामना करेगा। दूसरी तरफ उज़्बेकिस्तान को अपने तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा।

शोमुरोदोव के 10वें मिनट में किए गए गोल से पिछड़ने के बाद कांगो ने 68वें मिनट में बराबरी की जब अब्दुकोदिर खुसानोव ने विस्सा को बॉक्स के अंदर गिरा दिया गया। इससे कांगो को पेनल्टी मिल गई। विस्सा ने खुद मोर्चा संभाला और आसानी से गोल कर दिया।

उज्बेकिस्तान के गोलकीपर अब्दुवोहिद नेमातोव ने गेंद रोकने के लिए दूसरी दिशा में गोता लगाया था। मायेले ने 10 मिनट बाद मेसचेक एलिया के ‘डिफलेक्टेड’ शॉट पर करीब से नेमातोव को छकाते हुए कांगो को बढ़त दिला दी। विस्सा ने इंजरी टाइम में गोल के निचले कोने में गेंद डालकर कांगो की जीत पक्की कर दी।

प्रमुख खबरें

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah

Udhampur में रात्रि गश्त के दौरान दुर्घटनावश बंदूक चलने से VDG सदस्य घायल