भूमि पूजन के बाद बोले PM मोदी, राम मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2020

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामभक्तों को संबोधित करने से पहले सियावर रामचंद्र की जय का उद्घोष किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यह जय कोष सिर्फ सिया राम की नगरी में ही नहीं सुनाई दे रहा है बल्कि इसकी गूंज पूरे विश्वभर में सभी देशवासियों को और विश्वभर में फैले करोड़ो-करोड़ो फैले रामभक्तों को आज के इस पवित्र अवसर पर कोटि-कोटि बधाई।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न, मंदिर की आधारशिला रखी गई 

भव्य मंदिर का होगा निर्माण

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। 

राम मंदिर का स्वप्न हो रहा साकार 

उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के समय कई-कई पीढ़ियों ने अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था। गुलामी के कालखंड में कोई ऐसा समय नहीं था जब आजादी के लिए आंदोलन न चला हो, देश का कोई भूभाग ऐसा नहीं था जहां आजादी के लिए बलिदान न दिया गया हो। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज ये स्वप्न साकार हो रहा है,  जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, मैं उन सबको आज 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से नमन करता हूं।  

इसे भी पढ़ें: पांच सदी बाद पूरा हो रहा राम मंदिर निर्माण का संकल्प: योगी आदित्यनाथ 

हमारे मन में बसे हैं राम

उन्होंने आगे कहा कि राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं। कोई काम करना हो, तो प्रेरणा के लिए हम भगवान राम की ओर ही देखते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए। इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं। श्रीराम भारत की मर्यादा हैं, श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा। हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा, राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा। ये मंदिर करोड़ों-करोड़ों लोगों की सामूहिक शक्ति का भी प्रतीक बनेगा।  

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने किया भगवान राम को दंडवत प्रणाम, देखिए तस्वीरें 

प्रधानमंत्री ने कहा कि राममंदिर के निर्माण की ये प्रक्रिया, राष्ट्र को जोडऩे का उपक्रम है। ये महोत्सव है- विश्वास को विद्यमान से जोड़ने का, नर को नारायण से जोड़ने का, लोक को आस्था से जोड़ने का, वर्तमान को अतीत से जोड़ने का, और स्वं को संस्कार से जोड़ने का।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है। 

यहां सुने प्रधानमंत्री मोदी का पूरा संबोधन: 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला