सर्वदलीय बैठक के बाद बोलीं सुषमा, सभी दल ने आतंकवाद के खिलाफ प्रकट की एकजुटता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

नयी दिल्ली। पाकिस्तानी सीमा में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई के लिए मंगलवार को देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने वायुसेना को बधाई दी और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे सरकार एवं अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नेताओं ने सरकार एवं सुरक्षा बलों के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की। बैठक के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, ‘‘बड़े आतंकी शिविर पर की गई कार्रवाई के बारे में आधिकारिक जानकारी देने के लिए मैंने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सरकार की तरफ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल तथा लगभग सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।’’

सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, माकपा के सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल, बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला तथा कुछ अन्य नेता शामिल हुए। गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बमबारी की।  यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिन बाद की गई है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे