कांग्रेस का आरोप आरएसएस प्रमुख को ख़ुश करने विधायक मसूद को निशाना बनाया जा रहा

By दिनेश शुक्ल | Nov 06, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक अरिफ मसूद पर अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही को कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा है कि आरएसएस प्रमुख के भोपाल आगमन पर उन्हें ख़ुश करने के लिये विधायक मसूद पर राजनीतिक प्रतिशोध व बदले की भावना से कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा याद रखे कि 10 के बाद 11 तारीख़ भी आयेगी और भाजपा के हर बदले की भावना से की गयी कार्यवाही का जवाब दिया जावेगा। सलूजा ने कहा कि उपचुनाव में हार सामने देख और अपनी सत्ता डगमगाने के डर से भाजपा बौखला गई है। जिसके चलते इस तरह की अन्यायपूर्ण व राजनीतिक प्रतिशोध की कार्यवाही को अंजाम देकर प्रदेश और भोपाल की जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट 94 प्रतिशत, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 7756 हुई

दरअसल गुरूवार को भोपाल जिला प्रशासन ने भोपाल मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था। प्रशासन का कहना है कि विधायक अरिफ मसूद ने भोपाल के बड़े तालाब के कैममेंट एरिया में अतिक्रमण कर निर्माण किया है जिसे जिला प्रशासन ने गिराया है। आरिफ मसूद ने एक सप्ताह पहले फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल के इकबाल मैदान में रैली व प्रदर्शन किया था। जिसकी भाजपा नेताओं ने अवहेलना करते हुए इसे आतंकवाद का समर्थन बताया था। वही विधायक आरिफ मसूद पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया