कांग्रेस का आरोप, PM के इशारे पर बेनीवाल ने की गांधी परिवार पर टिप्पणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल द्वारा लोकसभा में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी करने को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर यह टिप्पणी की गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि बेनीवाल की टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने एक बयान में दावा किया, ‘‘हनुमान बेनीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, लेकिन वह इस साजिश के सूत्रधार नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष और देश के लोगों के खिलाफ ‘गोली मारो, गाली दो अभियान’ की शुरुआत की। जब कोई दिल्ली हिंसा पर प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार से जवाबदेही की मांग करता है तो गाली और गोली की धमकी से जवाब दिया जाता है।’’

इसे भी पढ़ें: संसद में कल भी जारी रह सकता है गतिरोध, विपक्ष ने कहा- दिल्ली पर चर्चा के बिना नहीं कोई कामकाज

लोकसभा में गुरुवार को देश में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति पर सुझाव रखते हुए बेनीवाल ने गांधी परिवार को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया, जिस पर कांग्रेस सदस्यों ने भारी हंगामा किया। बेनीवाल ने ‘इटली और कोरोना वायरस’ को जोड़ते हुए गांधी परिवार को लेकर एक ‘विवादास्पद बयान’ दिया जिस पर कांग्रेस के सदस्य उग्र होते हुए आसन के समीप आ गये और बेनीवाल की बात का विरोध किया। कुछ कांग्रेस सांसदों ने कागज और प्लेकार्ड फाड़कर भी उछाले जिनके टुकड़े आसन के पास आकर गिरे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा