कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मीडिया को पार्टी मुख्यालय में प्रवेश नहीं करने देने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने से पहले पार्टी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस मीडिया को यहां पार्टी मुख्यालय में आने नहीं दे रही है। साथ ही पार्टी ने कहा कि इस प्रकार की ‘‘ज्यादती’’ नरेंद्र मोदी सरकार की मानसिकता को प्रदर्शित करती है। विपक्षी दल पार्टी प्रमुख से पूछताछ के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करने वाला है और उसने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता ने नाना पटोले का एक महिला के साथ वीडियो पोस्ट किया, लगे गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

गौरतलब है कि ईडी ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज पूछताछ करेगा। गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए उनकी पार्टी की देश भर में प्रदर्शन की योजना है। ईडी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी पिछले माह पूछताछ कर चुका है और उस वक्त भी इसी प्रकार के प्रदर्शन देश भर में हुए थे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा