कांग्रेस का आरोप, प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत का अपमान किया, मांगें माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

नयी दिल्ली। राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा कि मोदी ने अपने 'विभाजनकारी' बयान से पूरे दक्षिण भारत का अपमान किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मूल रूप से केरल निवासी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, 'राहुल गांधी की वायनाड से उम्मीदवारी को लेकर प्रधानमंत्री ने जो विभाजनकारी और निंदनीय बयान दिया है उसके लिए उन्हें वायनाड के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।' 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने खेला हिंदू कार्ड, कहा- कांग्रेस ने हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ा

उन्होंने महाराष्ट्र के वर्धा में एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘उस पार्टी (कांग्रेस) के नेता अब बहुसंख्यक (हिन्दू) आबादी वाली सीटों से चुनाव लड़ने से डर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि गांधी इस बार अपनी परंपरागत सीट अमेठी (उत्तर प्रदेश) के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला