विधानसभा चुनाव में Dabwali से विधायक Amit Sihag को कांग्रेस ने दोबारा चुनावी मैदान में उतारा

By Prabhasakshi News Desk | Sep 20, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए डबवाली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक अमित सिहाग ने बीते रविवार को गांव बिज्जूवाली में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उनके कार्यालय के उद्घाटन समारोह में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित सिहाग ने कहा कि जनता के बेमिसाल समर्थन से स्पष्ट है कि हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उसमें डबवाली हलका की जनता अपनी शानदार भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा, जजपा गठबंधन के अंतर्गत सत्ता में थी। तब किसानों का पानी छीन रही थी व सत्ता से बाहर होते ही अब इनके नेता कालुआना खरीफ चैनल बनवाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनते ही ड्रीम प्रोजेक्ट कालुआना खरीफ चैनल का निर्माण प्राथमिकता से करवाया जायेगा। अहमदपुर दारेवाला में सुखचरण सिंह, दर्शन सिंह बराड़, राजा बराड़, परमजीत सिंह, विजय सिंह कड़वासरा, संदीप कड़वासरा सहित दर्जनों परिवार साथियों के साथ इनेलो व भाजपा को छोड़ कांग्रेस में कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

Dhananjaya de Silva ने छोड़ी Sri Lanka Test Team की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलेंगे

INDIA Alliance को जहां रोका जाएगा वहां होगा प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी Congress

Devendra Jhajharia ने Asian Para Games चयन को बताया पारदर्शी, कहा- सुलझाएंगे समस्याएं

बिल्कुल मंज़ूर नहीं”: भारत ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की