कांग्रेस असम के विकास के खिलाफ, चाहती है कि युवा उग्रवाद में शामिल हों: हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस का तंत्र’’ राज्य के विकास के खिलाफ है और विपक्षी पार्टी चाहती है कि युवा उग्रवाद की ओर लौटें।

मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि प्रियंक खरगे, (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) गौरव गोगोई और पूरा कांग्रेसी तंत्र असम का विकास नहीं चाहता। संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि उद्योग केवल कर्नाटक में ही जाएंगे। क्या वे यह मांग करते हैं कि सभी उद्योग वहां लगना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है?

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसा है, तो कल असम के लोग कहेंगे कि वे भारत के साथ नहीं रहेंगे। जब हमारे युवा कर्नाटक जाते हैं, तो वे मांग करते हैं कि उनके स्थानीय युवाओं को नौकरियां मिलें। फिर हमारे लड़के कहां जाएंगे? उन्होंने कहा कि खरगे की और उनके समर्थन में गोगोई की टिप्पणियां पूर्वोत्तर राज्य का घोर अनादर है।

शर्मा ने आरोप लगाया, प्रियंक खरगे ने असम के युवाओं का मनोबल गिराया है। नतीजतन, असम के युवा उग्रवादियों के रूप में उल्फा और जंगल में जाएंगे। वे असम में शांति नहीं चाहते हैं। आज हम असम के युवाओं को उग्रवाद से वापस ला रहे हैं, लेकिन कांग्रेस युवाओं को उग्रवाद की ओर धकेलना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से असम के हितों के खिलाफ रही है। शर्मा ने दावा किया, ‘‘वे असम में कोई उद्योग नहीं चाहते। यह प्रियंक खरगे द्वारा हमारे देश के राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध एक ज़बरदस्त प्रयास है।’’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक का आईटी उद्योग दूसरे राज्यों के युवाओं द्वारा चलाया जा रहा है क्योंकि इसमें मानव संसाधनों की कमी है। मुख्यमंत्री कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों में उद्योग स्थापित करना किसी भी सरकार की जिम्मेदारी है और कांग्रेस को खुश होना चाहिए तथा असम में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए टाटा को धन्यवाद देना चाहिए। असम में सेमीकंडक्टर इकाई जैसे बड़े प्रौद्योगिकी-संचालित उद्योग स्थापित करने के मुद्दे पर दोनों राज्यों के नेताओं के बीच वाकयुद्ध जारी है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया