Lok Sabha Election: कांग्रेस का आरोप, EC में हमने की कई शिकायतें, मोदी-शाह के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई

By अंकित सिंह | May 31, 2024

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ने आचार संहिता सहित विभिन्न उल्लंघनों के बारे में 77 दिनों में चुनाव आयोग से 117 शिकायतें कीं, लेकिन ऐसी कई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह मौजूदा लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले आया है। कांग्रेस ने कहा कि 117 शिकायतों में से 14 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ, 8 शिकायतें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ और 3 शिकायतें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ थीं।

इसे भी पढ़ें: UP: सपा कार्यकर्ताओं को अखिलेश ने किया सावधान, बोले- भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है जो...

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के लिए चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण संविधान को बचाना है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी ने '400 पार' का नारा दिया तो उनकी मंशा देश के सामने साफ हो गई। कई बीजेपी नेताओं ने कहा कि वे संविधान बदल देंगे, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने संविधान बचाने के लिए अभियान चलाया। हमारे लिए चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।' सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

प्रमुख खबरें

Indian Economy की मिली-जुली तस्वीर: GST Collection और Digital Payments में उछाल, लेकिन Manufacturing PMI ने बढ़ाई चिंता

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

US-Iran Tension के बीच फिर दहला West Asia, $100 के पार पहुंची Crude Oil की कीमतें

Delhi से असम पुलिस ने नरेला में पकड़ा तस्कर, ULFA-I से जुड़े तार