कांग्रेस का सरकार पर आरोप, गुजरात में टीके की भारी कमी, भाजपा ने किया खंडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

अहमदाबाद। गुजरात में सोमवार को विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) के लंबे-चौड़े दावों के बावजूद, टीकाकरण कार्यक्रम के कुप्रबंधन और खराब योजना के कारण राज्य में लोगों को कोरोना वायरस के टीके नहीं मिल रहे हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कांग्रेस के आरोप का खंडन करते हुएकहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से लोगों को टीके मिल रहे हैं क्योंकि भारतीय कंपनियां टीका उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गयी हैं। इससे पहले दिन में, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए टीकाकरण में भाजपा सरकार की ओर से कुप्रबंधन और खराब योजना का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाओं पर केंद्र के दिशा-निर्देशों का प्रियंका ने किया स्वागत, बोलीं- सभी के पास होना चाहिए वैक्सीनेशन का विकल्प

आरोपों का खंडन करते हुए पाटिल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को दिखाया कि देश टीका निर्माण में कितना सक्षम है। उन्होंने कहा, हम भाग्यशाली हैं कि मोदीजी हमारे प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने टीका उत्पादन बढ़ाने के बारे में त्वरित निर्णय लिए। मुझे आश्चर्य है कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो इसके लिए कितने साल लगते।

प्रमुख खबरें

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर

कानून तोड़ने वाले बच्चों के नाम Internet पर सार्वजनिक न हों: प्रधान न्यायाधीश

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ और घटस्थापना: शक्ति आराधना का पावन पर्व

11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आयेगी माता रानी, शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग