Congress का आरोप, Shivraj Singh Chauhan के बेटों के नाम पर रखा नेहरू पार्क का नाम

By रितिका कमठान | Jun 18, 2023

मध्य प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने मध्य प्रदेश के बुधनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे के नाम पर नेहरू पार्क का नाम बदल दिया है। इस मुद्दे के जरिए कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान को घेरने की कोशिश की है।

बीजेपी ने किया बचाव
हालांकि, बीजेपी ने इस मामले पर पलटवार किया और इस मामले को तूल ना देने की बात कही है। बीजेपी के नेता पंकज ने कहा कि इस तरह नाम बदलने पर कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए अगर स्थानीय लोग सीएम चौहान के बेटों के लिए अपने प्यार से पार्कों का नाम बदलने का विकल्प चुनते हैं। बीजेपी के मुताबिक अजय सिंह हर चीज को कांग्रेस के नजरिए से देख रहे है। इसलिए उन्हें हर जगह नेहरू, फिरोज गांधी और इंदिरा गांधी नजर आते हैं और कांग्रेस का मानना है कि हर चीज का नाम उनके नाम पर होना चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) सोसायटी का नाम बदलने को लेकर केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पर हमला बोला था। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "पेटीन्स एंड वेंजेंस, तेरा नाम मोदी है। 59 से अधिक वर्षों के लिए, NMML एक वैश्विक बौद्धिक मील का पत्थर और पुस्तकों और अभिलेखागार का खजाना घर रहा है, जिसे अब से इसे प्रधान मंत्री संग्रहालय और सोसायटी कहा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के निर्माता के नाम और विरासत को विकृत, तिरस्कृत और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Ram Mandir की व्यवस्था संभालते ही CEO Jitendra Mishra का बड़ा बयान, राम भक्तों से मांगा समय और आशीर्वाद

September Travel Plan: राजस्थान की Shekhawati Haveli में देखें कला और रॉयल्टी का बेजोड़ संगम

NSE को मिली SEBI से मंजूरी, आएगा 30 हजार करोड़ रुपये का IPO

Kolkata में अचानक भरभराकर गिरी इमारत, सड़क पर मलबे का ढेर; राहत-बचाव अभियान जारी