धीरज साहू से कांग्रेस ने भी बनाई दूरी, केसी वेणुगोपाल बोले- पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है

By अंकित सिंह | Dec 11, 2023

कांग्रेस पार्टी के सांसद धीरज साहू से दूरी बनाती हुई दिखाई दे रही है। धीरज साहू परिसर से आयकर विभाग ने अब तक करीब 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाब नकदी बरामद की है। सांसद धीरज साहू पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा स्पष्ट रुख है कि इसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि धीरज साहू को खुद बताना होगा कि उनके घर से ऐसी बरामदगी क्यों हो रही है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी तंज कसा।

इसे भी पढ़ें: 'कर्नाटक में गिर सकती है कांग्रेस की सरकार', H D Kumaraswamy का दावा- 50-60 MLA के साथ भाजपा जॉइन करेंगे बड़े मंत्री

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेता के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कांग्रेस सांसद से जुडे परिसरों से भारी मात्रा में नकदी बरामदगी पर विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया और कहा कि जांच एजेंसियों के दुरुपयोग संबंधी उनका ‘दुष्प्रचार’ इस डर के कारण था कि उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने एक विज्ञप्ति में विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेताओं की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया और कहा कि वह समझ सकते हैं कि कांग्रेस चुप क्यों है? साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया कि तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, जनता दन यूनाइटेड और राजद जैसी पार्टियां चुप क्यों हैं? 

प्रमुख खबरें

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन

रेप के दोषी Gurmeet Ram Rahim फिर 21 दिन की फर्लो पर बाहर, 2017 के बाद 17वीं बार जेल से मिली राहत पर छिड़ा विवाद

Marathwada में बारिश की कमी से Sowing Area 3.5 लाख हेक्टेयर घटा, सोयाबीन पर जोर

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के खिलाफ Trump ने शुरू किया Operation Economic Outcast, India-China पर भी पड़ेगा बड़ा असर!