'कांग्रेस हमेशा देश को तोड़ने का काम करती है', गुजरात में राहुल गांधी पर जमकर बरसे भाजपा अध्य़क्ष जेपी नड्डा

By अंकित सिंह | Nov 18, 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा कि वह भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को तोड़ने का काम करती है। दिल्ली में जेएनयू में नारे लगते हैं कि अफसल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। और राहुल गांधी जेएनयू जाकर कहते हैं हम तुम्हारे साथ हैं। और नारे लगते हैं, भारत तेरे टुकड़े होंगे। उन्होंने कहा कि अभी कल ही राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ निंदनीय बयान दिया। इससे पता चलता है कि इनकी क्या सोच है, ये भारत जोड़ने नहीं, तोड़ने निकले हैं।

इसे भी पढ़ें: 150 से ज्यादा सीटे जीतेगी भाजपा, हार्दिक पटेल बोले- गुजरात की संस्कृति और गौरव के खिलाफ रहे हैं AAP और कांग्रेस

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 70 सालों से हमारे घर की महिलाएं अपने इज्जत के साथ समझौता करके खुले में शौच जाती थी। आज मोदी जी ने घर-घर शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। उसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश बदला है, आज देश लेने वाला नहीं देने वाला है। हमने 100 देशों को कोरोना की वैक्सीन पहुंचाई है और 48 देशों को मुफ्त वैक्सीन पहुंचाई है। भारत अब विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक बन गया है। स्टील उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर आ गया है। उन्होंने कहा कि इस देश में टिटनेस की दवा को आने में 25 साल लग गए, स्मॉल पॉक्स की दवा आने में 28 साल लग गए, ट्यूबरक्लोसिस की दवा आने में 30 साल लग गए, जापानी बुखार की दवा आने में 100 साल लग गए, और मोदी जी ने 9 महीने के अंदर कोराना के 2-2 वैक्सीन बनाकर भारत को सुरक्षा कवच देने का काम किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर