कांग्रेस और आप के बाद अब राजद, द्रमुक भी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का करेंगे बहिष्कार

By रेनू तिवारी | May 24, 2023

नए संसद भवन का उद्घाटन: कांग्रेस समेत विपक्ष के 19 दलों ने बुधवार को कहा कि वे संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का सामूहिक बहिष्कार करेंगे क्योंकि इस सरकार में संसद से लोकतंत्र की आत्मा को निकाल दिया गया है। उन्होंने एक संयुक्त बयान में यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उद्घाटन समारोह से दरकिनार करना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन करने का फैसला लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की घोषणा की

राजद (राष्ट्रीय जनता दल), द्रमुक और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने बुधवार को 28 मई को दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की। 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस समेत और भी विपक्षी दलों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि विपक्ष की इस मांग के बीच कि राष्ट्रपति को नए भवन का उद्घाटन करना चाहिए, समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया और सदन के नेताओं द्वारा कार्यक्रम के संयुक्त बहिष्कार पर एक संयुक्त बयान जल्द ही जारी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ में बिजली परियोजना के कर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, सात मरे

राजद नेता मनोज झा ने बहिष्कार के बारे में बात करते हुए कहा कि बहिष्कार एक 'एकजुट विपक्ष' का संदेश है कि पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करना भारत के संविधान के खिलाफ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नई संसद का उद्घाटन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Delhi liquor Policy | ED ने मारा AAP सांसद Sanjay Singh के सहयोगियों के आवास पर छापा, सांसद बोले- 'मोदी की दादागिरी चरम पर'

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, 'सभी विपक्षी दलों ने 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने का फैसला किया है और हम भी ऐसा ही करेंगे।'

आपको बता दें कि अमित शाह ने मोदी सरकार के 9 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। कहा रिकॉर्ड समय में बनी नई संसद भवन।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया