Madhya Pradesh में मतगणना के बाद जश्न की तैयारियों में जुटे कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता

By Prabhasakshi News Desk | May 29, 2024

मध्य प्रदेश में लोकसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं और अब लोगों को 4 जून को मतगणना के दिन का इंतजार है। इस दौरान कांग्रेस ने दावा किया कि 'इंडिया गठबंधन' की 10 साल बाद देश में सरकार बनना लगभग तय है। क्योंकि अपनी हार के डर के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर हताशा साफ झलकने लगी है। पार्टी ने उम्मीद जताई कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 12 से 15 सीटें जीतेगी। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की आदत ख्याली पुलाव पकाने और मुंगेरीलाल के सपने देखने की हो चुकी। जिसका जवाब जनता ने विधानसभा चुनाव में दे दिया था। पार्टी ने कहा कि कि 4 जून को निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की देश में सरकार बनेगी।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 14 ग्राम MDMA के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, वीजा अवधि भी खत्म

श्रीगंगानगर में नहर के पानी को लेकर प्रदर्शन, 10 किसान हिरासत में लिए गए

Manipur के Kamjong में हमले के बाद SP Tholu Rocky का तबादला

Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन