Chhattisgarh Election: 'कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू', नड्डा बोले- भाजपा का मकसद सिर्फ विकास

By अंकित सिंह | Nov 06, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरो पर है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज जशपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास तब-तब हुआ है, जब यहां भाजपा की सरकार आई है। आपका नुकसान तब-तब हुआ है, जब यहां कांग्रेस की सरकार रही है। उन्होंने कहा कि मैं आज कांग्रेस पार्टी और उसके प्रत्याशियों को चुनौती देता हूं कि अगर उन्होंने यहां विकास की एक भी ईंट लगाई हो तो वो बताएं। यहां अगर किसी ने विकास किया है, आपके हितों की रक्षा की है तो वो केवल भाजपा की सरकारों ने किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में लूट, झूठ, भ्रष्टाचार और धोखे की गारंटी थी। उनकी सरकार में यहां 2 हजार करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ, चावल घोटाला, कोयला घोटाला, गौठान घोटाला और न जाने कितने घोटाले हुए। भूपेश बघेल ने तो गौठान घोटाले के रूप में गोबर का भी घोटाला कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh । डोंगरगढ़ का PM Modi ने किया दौरा, Acharya Vidyasagar Maharaj से भी की मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार घोटालों, लूट और धोखे की सरकार है। इन्होंने आपसे कहा था कि बिजली बिल माफ करेंगे, लेकिन नहीं किया। नौजवानों से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं को कुछ नहीं मिला। इन्होंने बहनों को 500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आज देश विश्व में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। आप 2024 में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे और 2027-28 तक भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर