G-23 नेताओं से कांग्रेस की आशावादी अपील, सब्र रखें, मोदी युग के बाद बिखर जाएगी भाजपा

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2022

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने जहां बीजेपी की झोली खुशियों से भर दी और उसे चार राज्यों में जीत का स्वाद चखाया। वहीं ये नतीजे कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बन गए, यहां तक कि उसे अपना एक राज्य पंजाब भी गवाना पड़ा। कांग्रेस की पराजय के बाद से ही जी 23 गुट एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गया है और बैठकों का दौर भी चल रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस के सीनियर नेता ने पार्टी के असंतुष्ट धड़े से एकजुट रहने की अपील की है। कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने जी 23 के नेताओं से सब्र रखने की अपील करते हुए कहा है कि मोदी युग के बाद भाजपा बिखर जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट को मिल सकती है कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी! प्रियंका गांधी ने दिया ये बयान

आजाद ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात अच्छी रही। कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि उन्हें अध्यक्ष के रूप में बने रहना चाहिए, हमारे पास बस कुछ सुझाव थे जो साझा किए गए थे। कार्यसमिति से 5 राज्यों में हार के कारणों पर सुझाव मांगे गए। आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ने पर चर्चा हुई। 

5 राज्यों में हार के बाद फिर से एक्टिव मोड में जी 23 गुट

बता दें कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं के एक अलग गुट जी-23 बन गया है।पिछले कुछ दिनों से जी 23 गुट के नेताओं की बैठकें भी चल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पार्टी नेता कर्ण सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी नेता कर्ण सिंह से मुलाकात के बाद कहा मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यहां उन्हें होली की शुभकामनाएं देने आया हूं। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक